आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: सगड़ी तहसील के श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी में छात्र संघ चुनाव कराए जाने को लेकर छात्र नेताओं ने प्राचार्य डॉ कौशलेंद्र विक्रम मिश्र से वार्ता कर ज्ञापन सौंपा।
वार्ता के दौरान छात्रनेता कुंदन सिंह ने प्राचार्य को अवगत कराया कि- महाविद्यालय अब खुल गया है और छात्र-छात्राएं भी महाविद्यालय में आना प्रराम्भ कर दिए है। स्नातक एवँ स्नातकोत्तर की प्रवेश प्रक्रिया लगभग समाप्त हो गया हैं। हर साल छात्र संघ चुनाव होता है इस वर्ष भी छात्र संघ चुनाव कराया जाय। सत्र-2019-20 छात्र संघ का कार्यकाल समाप्त हो गया है और वर्तमान में छात्र संघ पदाधिकारी नहीं है जिस से महाविद्यालय में कोई कार्य करवाने या अन्य कार्यक्रम होने में समस्या आ रही है।छात्र संघ चुनाव होने से इन सभी पर अंकुश लगया जा सकता है।
इस दौरान ज्ञापन देने वालों में महामंत्री जगदीश कुमार, अर्जुन यादव, अरुण यादव, आराधना यादव, अभिषेक सिंह आदि छात्र नेता मौजूद रहे।