आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के 66वें जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनकी लंबी आयु की कामना की। शिवपाल यादव का मंगलवार को 66 वां जन्म दिन मनाया गया।
आज सगड़ी तहसील पर मंगलवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के युवा यूथ महासचिव शाने आलम बेग ने कार्यकताओं के साथ सगड़ी तहसील मुख्यालय पहुंचकर तहसीलदार सगड़ी बृजेंद्र उपाध्याय व सगड़ी तहसील के पत्रकारों को पौधा भेंट देकर प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का जन्म दिन मनाया।
इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। वही मीडिया को संबोधित करते हुए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के युवा यूथ विंग के प्रदेश महासचिव ने कहा कि- आज हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का 66 वां जन्मदिन है। कहां की गरीबों मजदूरों वह बेसहारों के सहारा शिवपाल सिंह यादव के 66वें जन्मदिन के शुभ अवसर पर मेरे द्वारा 66 लोगों को पौधा भेंट करने का कार्य किया है।
जिसेमें मुख्य रूप से सगड़ी के पत्रकारों व तहसीलदार सगड़ी बृजेंद्र उपाध्याय को भेंट किया गया हैं, उन्होंने कहा कि- हम सभी कार्यकर्ता भगवान से प्राथना करते हैं कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष को ईश्वर अल्लाह लंबी उम्र दे।
इस अवसर पर जीत बहादुरलाल श्रीवास्तव, राधेश्याम गौंड, डॉ तेज प्रताप श्रीवात्सव, मनोज चुतर्वेदी, नवीन राय, शरदचंद मिश्रा, वीर सिंह, जितेंद्र यादव,आदर्श श्रीवात्सव ,फहद खान आदि लोग मौजूद रहे।