आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 12 फरवरी-- प्रभारी अधिकारी नजारत/प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट सं03 आजमगढ़, रविश कुमार अत्री ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए जनपद न्यायालय आजमगढ़ की भूमि पर स्थित दुकानों, फोटोस्टेट एवं साइकिल स्टैण्ड की नीलामी मा0 जनपद न्यायाधीश द्वारा गठित नीलामी समिति की उपस्थिति एवं निर्देशन में दिनांक 16 मार्च 2021 को अपरान्ह 1ः30 बजे से जनपद न्यायालय आजमगढ़ के नवीन भवन के हाॅल आफ जस्टिस में सम्पन्न किया जायेगा। अधिकारी जानकारी के लिए जनपद न्यायालय आजमगढ़ की वेबसाइट azamgarh.nic.in पर देखा जा सकता है।
