आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-कोतवाली
आज़मगढ़। पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह के द्वारा अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) आजमगढ़, क्षेत्राधिकारी नगर व प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली, आजमगढ़ के नेतृत्व में आज दिनांक 12.02.21 समय करीब 10.30 बजे उ0नि0 मिथिलेश तिवारी मय हमराह के क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि जरिए मुखविर सूचना मिली कि मु0अ0सं0 347/2020 धारा 307/41/411 भादवि थाना कोतवाली, आजमगढ़ से सम्बन्धित अभियुक्त जो मोटर साईकिल चोरी करते है पुलिस पार्टी पर फायर किये थे जिसमें एक अभियुक्त मौके से भाग गया था भागा हुआ अभियुक्त जावेद फायर स्टेशन जाने वाली स्टेडियम गली में खड़ा है कि मुखविर की सूचना पर उ0नि0 मय हमराह के फायर स्टेशन जाने वाली स्टेडियम गली पहुँचे। मुखविर दूर से इशारा कर बताया कि साहब यही वह व्यक्ति है जिसनें पुलिस पार्टी पर फायर करके भाग गया था मुखविर बताकर चला गया कि पुलिस टीम फायर स्टेशन जाने वाली स्टेडियम गली पर खड़े व्यक्ति को घेर कर पकड़ लिया गया। जिससे नाम पता पूछा गया तो अपना नाम जावेद पुत्र आविद अली निवासी आसिफगंज तकिया थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़ बताया । अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
1- जावेद पुत्र आविद अली निवासी आसिफगंज तकिया थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़
पंजीकृत अभियोग का विवरण
1- मु0अ0सं0 347/2020 धारा 307/41/411 भादवि थाना कोतवाली, आजमगढ़
गिरफ्तारी करने वाली टीम
1. उ0नि0 मिथिलेश तिवारीचौकी प्रभारी ब्रम्हस्थान थाना कोतवाली, आजमगढ़, का0 त्रिलोक नाथ पाण्डेय, का0 राजकुमार थाना कोतवाली, आजमगढ़ ।
