Breaking News

तहसील फूलपुर: सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न, कुल 63 मामले आये, 10 मामलों का मौके पर निस्तारण।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 16 फरवरी-- कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत कोविड-19 के गाईडलाइन एवं सोशल डिस्टेन्सिंग का अनुपालन करते हुए प्रभारी जिलाधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में तहसील फूलपुर के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। 
प्रभारी जिलाधिकारी ने जन समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तायुक्त निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि इसमे किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नही होगी, जन समस्याओं का गुणवत्तायुक्त एवं समयबद्ध निस्तारण शासन की प्राथमिकता है। 
इस अवसर पर कुल 63 मामले आये, जिसमे से 10 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया तथा शेष 53 मामलों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत करने के लिए जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये गये। प्राप्त मामलों में 42 राजस्व के, विकास के 06, पुलिस के 07, अन्य के 08 मामले शामिल हैं।
प्रभारी जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन-जिन विभागों से संबंधित आवेदन पत्र हैं, उसे प्राथमिकता के आधार पर शत प्रतिशत निस्तारित करना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि यदि समस्याओं का निस्तारण प्रारम्भिक स्तर पर ही कर दिया जाए तो जनता को मुख्यालय तक नही जाना पड़ेगा, इसलिए अधिकारीगण प्राथमिकता के आधार पर प्रारम्भिक स्तर पर ही जन समस्या का वास्तविक निस्तारण कर दें। 
इस अवसर पर सीएमओ डॉ0 एके मिश्रा, एसडीएम फूलपुर राघवेन्द्र सिंह सहित संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

और नया पुराने