Breaking News

पनशब्दा गावँ में स्थलीय निरीक्षण करने पहुंची राजस्व टीम से मनबढ़ों ने की अभद्रता, तीन पर मुकदमा दर्ज एक गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

कानूनगों की बाइक की चाबी छीनी, लेखपाल से (कागज )खसरा और नक्शा छीन कर फाड़ा।

आज़मगढ़ : जीयनपुर कोतवाली के पनशब्दा गांव में समाधान दिवस के दौरान सुरक्षित भूमि घूर गड्ढा और पोखरी से कब्जा हटाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिसका स्थलीय निरीक्षण करने कांनूनगो प्रदीप श्रीवास्तव के नेतृत्व में लेखपालों की तीन सदसिय टीम मौके पर पहुंची ।
जहां गांव के संदीप व अमरेश पुत्र शेषनाथ तथा शेषनाथ पुत्र राम सिंगार सिंह ने राजस्व टीम के साथ बदसलूकी की लेखपाल का खसरा फार्म फाड दिया और नक्शा छीन लिया, कांनूनगो की गाड़ी की भी चाबी छीन ली।
 राजस्व टीम ने इसकी सूचना एसडीएम सगड़ी सहित प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जीयनपुर को दी।
 प्रशासन के हस्तक्षेप पर बुलेट गाड़ी सहित पुलिस एक व्यक्ति को थाने ले आई ।
राजस्व टीम की तहरीर पर सरकारी काम में बाधा डालने सरकारी अभिलेख फाड़ने नक्शा छीनने का मुकदमा संदीप व अमरेश पुत्र शेषनाथ सिंह तथा शेषनाथ सिंह पुत्र राम सिंगार के खिलाफ दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

और नया पुराने