Breaking News

संत रविदास सिर्फ सन्त ही नहीं बल्कि समाज सुधारक भी थे:- शंकर यादव (समाजवादी नेता)

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: समाजवादी पार्टी के शंकर यादव ने शनिवार को संत शिरोमणि रविदास जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके चित्र पर दीप प्रज्वलित कर धूमधाम से जयंती मनाई।
सगड़ी विधानसभा में संत रविदास जयंती पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेते हुए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शंकर यादव ने कहा कि- मन चंगा तो कठौती में गंगा यह शब्द पूज्यनीय संत रविदास जी के हैं जिन्होंने यह बता दिया कि मन में यदि हमारी आस्था है तो हमें किसी भी तीर्थ पर जाने की आवश्यकता नहीं है।
संत रविदास जी सिर्फ संत ही नहीं बल्कि समाज सुधारक भी रहे। उन्होंने रूढ़वादी व्यवस्था के खिलाफ संघर्ष किया। इनकी ख्याति विदेशों में आज भी है। 
शंकर यादव ने कहा कि मैं उस मां को प्रणाम करता हूं जिस मां ने ऐसे लाल को जन्म दिया जिन्होंने हम सब को एक नया रास्ता जिंदगी जीने की एक नई दिशा दी उन्होंने भीमराव अंबेडकर के विषय पर चर्चा करते हुए कहा कि- डॉ भीमराव अंबेडकर ने जिस तरह से छुआछूत जैसी सामाजिक बुराई को दूर करने के लिए जीवन भर संघर्ष करते रहे वैसे महापुरुषों की आज देश में जरूरत है। मैं आज संत रविदास जी की जयंती पर उन्हें शत शत नमन करता हूं।

और नया पुराने