आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़। सगड़ी तहसील परिसर में मंगलवार को सरदार सेना सामाजिक संगठन के पदाधिकारीयो व कार्यकर्ताओं ने किसान आंदोलन के दौरान सैकड़ों किसानों सरदार सैनिकों सहित सरदार सेना सामाजिक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आर एस पटेल पर उत्तर प्रदेश शासन द्वारा लगाए गए कई संगीन धाराओं सहित देशद्रोह का केस दर्ज किए जाने पर आक्रोशित होकर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
सरदार सेना के मंडल अध्यक्ष परमानंद पटेल ने कहा कि- किसान आंदोलन के दौरान पूरे प्रदेश में सैकड़ों किसानों के ऊपर पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया है वह मुकदमा वापस लिया जाए दूसरी मांग है बनारस में 14 जनवरी को सरदार सेना सामाजिक संगठन के लोग दिल्ली बॉर्डर पहुंचने की सोच बनाकर निकले बनारस में रोका गया रुकने के बाद सरदार सैनिकों ने ज्ञापन देने के लिए पीएमओ कार्यालय पर ज्ञापन देने का प्रयास किया गया।जो पुलिस जान भी रही थी उसके बाद भी राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार सेना डॉ आर एस पटेल सहित 112 लोगों के ऊपर मुकदमा दर्ज करते हुए उनको जेल में रखा गया और पुनः 25-26 तारीख को राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार सेना डॉक्टर आरएस पटेल के ऊपर रात को मुकदमा दर्ज किया गया। उस मुकदमें को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए। राज्यपाल को सम्बोधित एसडीएम सगड़ी के द्वारा राज्यपाल से मांग करते हैं कि- किसान समर्थन में आंदोलन कर रहे हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं पर जो मुकदमा दर्ज किया गया है उसे तुरंत निरस्त किया जाए ।और देश मे बढ़ती पेट्रोलियम पदार्थों और खाद्य पदार्थों एव खाद्य पदार्थो के बढ़ रहे मूल्यों को कंट्रोल किया जाए जिससे आम आदमी को राहत मिल सके। इस दौरान
इस दौरान ज्ञापन देने वालों में- श्रीनिवास पटेल, परमानंद पटेल, विजयी, मुकेश, रामवृक्ष राम,राम मूरत यादव, प्रताप, रामसमुझ, शिव सागर यादव, लल्लन आदि लोग मौजूद रहे।

