बरेली।
रिपोर्ट: विजय सिंह ब्यूरो
ज़िलाधिकारी नितीश कुमार ने किया शुंभारंभ।
रोजगार मेले में 3205 का हुआ प्लेसमेंट, 51 कम्पनियां हुईं शामिल।
बरेली: ज़िलाधिकारी नितीश कुमार ने कहा कि अपनी उपयोगिता साबित करते रहना चाहिए, आगे बढ़ने के अवसर तभी आते हैं। उन्होंने कहा कि मेहनत और लगन से कार्य करते रहने से व्यक्ति एक न एक दिन उच्च मुकाम तक अवश्य पहुंच जाता है।
ज़िलाधिकारी नितीश कुमार आज बरेली कॉलेज में रोज़गार मेले का शुभारंभ करने के बाद उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने चयनित हुए युवक युवतियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए। आज आयोजित रोजगार मेंले में 51 कम्पनियाँ शामिल हुईं। कुल 3205 अभ्यर्थियों का प्लेसमेंट हुआ और इस मेले में कुल 10882 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बरेली के महापौर उमेश गौतम ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने की पहल करते हुए रोजगार मेलों का आयोजन कराया जा रहा है। उन्होने कहा की बेरोजगार युवा रोजगार मेले में आकर अपनी योग्यता के अनुरूप नौकरी पा सकते हैं।