Breaking News

सगड़ी तहसील के अमूवारी ग्राउण्ड के प्रांगण में चाँदपार ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट का 27 फरवरी से शुभारंभ।



आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़ जिले के सगड़ी तहसील अंतर्गत अमूवारी ग्राउण्ड के प्रांगण में 27 फरवरी से चाँदपार ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। जिसमें 32 टीमें प्रतिभाग करेंगी।
कमेटी के अध्यक्ष मिन्हाज शेख ने बताया की क्रिकेट टूर्नामेंट की तैयारियां चल रही है। जल्द ही पूर्ण कर ली जाएंगी और 27 फ़रवरी की सुबह 10:00 बजे से यह टूर्नामेंट शुरू हो जाएगा। जिसमें ग्रामीण स्तर की तमाम टीमें में प्रतिभाग करेंगी, यह क्रिकेट टूर्नामेंट 8 दिनों तक चलेगा और 7 मार्च को इसका समापन किया जाएगा।
इस दौरान ग्रामीण स्तर की 32 टीमें प्रतिभाग करेंगी। जिसमें विजेता टीम  को पुरस्कार भी वितरित किया जाएगा।
इस दौरान आयोजन कर्ता ने क्रिकेट टूर्नामेंट में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों से और क्षेत्रीय लोगों से अपील किया है कि अधिक से अधिक संख्या में आकर इस टूर्नामेंट को सफल बनाएं। कमेटी ने बताया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर दिए गए हैं।

और नया पुराने