Breaking News

भारत रक्षा दल के कार्यकर्ताओं द्वारा चंदा लेकर गरीब के टूटे छप्पर को टिन सेड करवाने का किया गया सहयोग।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: सगड़ी तहसील के ग्रामसभा जमुआ सागर के मुईयापर गांव में निहायत ही गरीब जरूरतमंद राम जनम गोंड़ पुत्र वासुदेव को आज विगत 25 वर्षों से किसी प्रकार का सरकारी आवास उपलब्ध नहीं कराया जा सका है, उनकी परिस्थिति को देखते हुए। भारत रक्षा दल के तत्वाधान में सगड़ी इकाई के अध्यक्ष प्रवीण त्रिपाठी उर्फ डम्पी तिवारी के नेतृत्व में जन चंदा सहयोग से टीन सेड करवाने का सहयोग संगठन द्वारा किया जा रहा है। जिसमें भारत रक्षा दल के तमाम साथी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस दौरान प्रवीण त्रिपाठी ने कहा कि- भारत रक्षा दल द्वारा अभियान चलाकर गरीब जरूरतमंद की मदद की जा रही है। हमारे गांव में निहायत ही गरीब रामजनम गोंड़ जिनके पास रहने के लिए सिर्फ टूटी हुई छप्पर है अभी तक सरकार द्वारा उनको किसी प्रकार का आवास भी नहीं मिल पाया है। यह वर्षों से अपनी गरीबी का दंश झेल रहे हैं आज भारत रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने इनके छप्पर को टीन सेट करवाने का संकल्प लेकर चंदा अभियान चलाया है। आगे का कार्यक्रम और भी गरीब और जरूरतमंदों की सेवा के लिए चलाया जाएगा ताकि उनकी मदद की जा सके।
सगड़ी तहसील इकाई के संगठन महासचिव प्रदीप तिवारी ने कहा कि- चंदा लेकर गरीब जरूरतमंदों की मदद करने की मुहिम हमारा संगठन बहुत पहले से चला रहा है। हम लोग गरीबों के लिए चंदा लेकर उनके छप्पर को टीन सेट में बदलने का प्रयास कर रहे हैं। ताकि ठंडी गर्मी और बरसात से उनको राहत मिल सके हम उन लोगों का चयन कर रहे हैं जिनको अभी तक सरकार की तरफ से आवास के रूप में कोई मदद नहीं मिल पाई है जबकि वह पात्र हो ऐसे में भारत रक्षा दल उनकी मदद के लिए सदैव तत्पर है।
इस मौके पर प्रदीप तिवारी, दुर्ग विजय पटेल, प्रकाश पासवान, अशोक मद्धेशिया, राम चरन सिंह, सुभाष पासवान, राजेश, इम्तियाज अहमद, गुड्डू चौहान, राम गोविंद राय, महिला मंडल में प्रेमलता तिवारी, मनरावती देवी, रंभा देवी, इंदु देवी आदि लोग मौजूद रहे।

और नया पुराने