आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़: जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित अशरफपुर गांव के बीडीसी सदस्य आलम पुत्र कुतुबुद्दीन कि बदमाशों ने गोली मार के हत्या कर दी, जब बीडीसी सदस्य आलम बनकट बाजार से घर जा रहे थे, आलम गांव के बाहर ही अभी थे की पुलिया के पास बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
जानकारी के मुताबिक दिन के लगभग 3 :00 बजे के करीब बीडीसी सदस्य और पैर से विकलांग आलम अपनी स्कूटी से बनकट बाजार गए थे, बनकट बाजार से अपने घर अशरफपुर जा रहे थे,कि गांव के बाहर पुलिया के पास बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी, इस घटना के बाद गांव से लेकर क्षेत्र में दहशत बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार व जीयनपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई हैं।

पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि- मामले की जांच की जा रही है बीडीसी सदस्य विकलांग भी था जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।