Breaking News

श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी के राष्ट्रीय सेवा योजना के दूसरे दिन स्वयंसेवक/सेविकाओं ने किया श्रमदान।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़। सगड़ी तहसील के श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी के राष्ट्रीय सेवा योजना का दिनांक 16/02/2021 को दूसरा दिन रहा। आज बसंत पंचमी का त्यौहार भी है, राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी स्वयंसेवक/ सेविकाए नए वर्ष के दिन उत्साहित थे।
 सभी छात्र छात्राएं 10:00 बजे तक शिविर स्थल पर उपस्थित हुए शिविर स्थल पर स्वयंसेवक/सेविकाओं ने श्रमदान कर अपने बैठने की व्यवस्था की, यह श्रमदान बगल के  बगीचे में हुआ। सभी स्वयंसेवक/ सेविकाओं को राष्ट्रीय सेवा योजना की डायरी से विभिन्न गानों का अभ्यास कराया गया। सामूहिक गान से सभी प्रसन्न थे। नारों का भी अभ्यास कराया गया। राजूपट्टी के ग्राम प्रधान  श्री  अवध राज जी आए और शिविर संबंधित जानकारी प्राप्त की और भविष्य में कोई समस्या आने पर समाधान का आश्वासन दिया।
 बौद्धिक कार्यक्रम  दोपहर में 12:10 से प्रारंभ हुआ  कविता कुमारी-सरस्वती वंदना काजल कनौजिया ने स्वागत गीत गाया।
 राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ शैलेश पाठक, नितेश जायसवाल ने सरस्वती प्रतिमा पर फूल चढ़ाए व  अगरबत्ती जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।
 संतलाल यादव भक्ति गीत - "इतनी शक्ति हमें देना दाता,मन का विश्वास कमजोर हो ना", वंदना ने दहेज गीत- "आज के समय में बड़ी बीमारी दहेजवा के भिखारी", अंकित प्रजापति देशभक्ति गीत - मेरा कर्मा तू मेरा धर्मा तू मेरा सब कुछ तू" - किशन देशभक्ति गीत- "मेरा मुल्क मेरा देश मेरा यह वतन इसके वास्ते निसार है मेरा तन"।
 एन.एस.एस  डायरी से रामबचन- "नौजवान आओ रे नौजवान गाओ रे", मनीष यादव- "आओ जवान आओ हमको जहां पुकारे धरती पर हम बिछा दे आकाश के सितारे",आदि गानो में छात्र-छात्राओं ने सहभाग किया। रानी लक्ष्मीबाई ग्रुप की छात्राओं में  वंदना, अंजू, रानी, साहनी, मोनिका, प्रिया, किरण, लक्ष्मी आदि छात्राओं ने जल संरक्षण तथा सावित्रीबाई फुले की छात्राएं साधना ,रेनू,रंजना, खुशबू,आदि ने स्वच्छता विषय पर रंगोली बनाई।
 राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ शैलेश पाठक ने छात्र-छात्राओं को समय और धन का महत्व बताया,  उन्होंने श्लोक के माध्यम से अपनी बात को कहा आपने कहा कि क्षण-क्षण से विद्या व कड़-कड़ से धन का अर्जन करना चाहिए, क्षण त्यागे तो विद्या कहां व कण त्यागे तो धन कहाँ।
 दूसरे प्रभारी डॉ. नितेश जयसवाल स्वयं सेवक/सेविकाओं  को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता के  लिए अनुशासन अत्यंत महत्वपूर्ण है।
 भारत एक युवा राष्ट्र है, ऐसे में राष्ट्रीय सेवा योजना के युवा स्वयंसेवक/ स्वयंसेविकाएँ राष्ट्र निर्माण में महती भूमिका निभा सकते हैं।
 कार्यक्रम के अंत में  राष्ट्रीय योजना के  सावित्रीबाई   फूले ग्रुप को और कल्पना चावला ग्रुप को रंगोली बनाने,  इंडियन आर्मी ग्रुप के छात्रों को भी अगले दिन रंगोली बनाने का कार्य दिया गया।
कुछ लोगों को नाटक,पोस्टर,आदि का कार्य दिया गया। अंत में राष्ट्रगान के उपरांत सभी स्वयंसेवक/ सेविकाओं को अपने-अपने घर जाने का जाने की अनुमति दी गई । महाविद्यालय परिवार से चंद्रशेखर यादव भी उपस्थित रहे।

और नया पुराने