Breaking News

छात्र नेताओ ने चुनाव कराने को लेकर प्रदर्शन कर एसडीएम सगड़ी को सौंपा ज्ञापन।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

तहसील पर प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी सगड़ी को सौंपा ज्ञापन।

चुनाव की तिथि जल्द घोषित नहीं हुई तो सड़कों पर उतर कर करेंगे प्रदर्शन।

आजमगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी के छात्र नेताओं ने शुक्रवार को सगड़ी तहसील पर पहुंचकर छात्र संघ चुनाव संपन्न कराने को लेकर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की और उपजिलाधिकारी सगड़ी को ज्ञापन सौंपकर कहा कि अगर छात्र संघ चुनाव कराने की सुनवाई नहीं हुई तो हम लोग वृहद आंदोलन करने के साथ ही अनशन पर बैठने के लिए बाध्य होंगे। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी ।


वही छात्र नेता कुंदन सिंह का आरोप  है कि- कई जिलों में छात्र संघ का चुनाव की तिथि घोषित हो गई है या चुनाव हो चुका है लेकिन हमारे जनपद में अभी तक छात्र संघ का चुनाव संपन्न नहीं कराया गया। छात्र नेताओं द्वारा जगह-जगह धरना प्रदर्शन भी दिया जा रहा है इसके बावजूद भी शासन-प्रशासन के कानों पर जूं नहीं रेंग रहा है।

जिसको लेकर श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी के दर्जनों की संख्या में छात्र नेता सगड़ी तहसील मुख्यालय पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन किये और जमकर नारेबाजी की।

छात्र नेताओं का कहना था कि छात्र संघ चुनाव की तिथि जल्द से जल्द घोषित की जाए। जिससे शैक्षिक संस्थाओं में लोकतंत्र बहाल हो सके। इस मौके पर पियूष राय तरुण कुमार, देवव्रत सिंह, कुंदन सिंह, आकाश सिंह पटेल, गुलशन यादव, विशाल कुमार, जगदीश कुमार, अभिषेक सिंह, विशाल कुमार आदि छात्र मौजूद थे।

और नया पुराने