आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
स्थानीय प्रशासन की ढुलमुल रवैया के कारण ठेकेदार के लोग दोयम दर्जे का सामान लगाकर ज्यादा ज्यादा मुनाफा कमाने का प्रयास कर रहे हैं।
आज़मगढ़: सगड़ी तहसील मुख्यालय पर बन रहे ईवीएम स्ट्रांग रूम का औचक निरीक्षण करने एडीएम प्रशासन नरेंद्र कुमार सिंह पहुंचे।
एडीएम प्रशासन ने निर्माण कार्य में निम्न श्रेणी की सामग्री वह दोयम दर्जे की ईट और थर्ड क्लास की गिट्टी का इस्तेमाल होते देख कर ठेकेदार पर भड़के और जमकर फटकार लगाई।
और ठेकेदार के लोगों से निम्न श्रेणी के सामग्री को बदलने व खराब गिट्टी को तुरंत वापस कराने का निर्देश दिया।
एडीएम की इस कार्रवाई से ठेकेदार के लोगों में हड़कंप मच गया एडीएम प्रशासन नरेंद्र कुमार सिंह ने ठेकेदार के लोगों को बुलाकर पूरी जानकारी हासिल की गुणवत्ता सुधारने की कड़ी चेतावनी दी ।
इस अवसर पर एसडीएम सगड़ी व तहसीलदार सगड़ी भी उपस्थित रहे।