आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
अनुशासन के साथ पठन-पाठन को सुदृढ़ बनाना मेरी पहली प्राथमिकता: डॉ कौशलेंद्र विक्रम मिश्र (प्राचार्य)
वर्तमान लाइब्रेरी को डिजिटल लाइब्रेरी में बदलने की होगी शुरुआत।
आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के मालटारी स्थित श्री गांधी पीजी कॉलेज मलटारी में डॉक्टर कौशलेंद्र विक्रम मिश्र ने नये प्राचार्य के रूप में कार्यभार संभालते हुए बताया मेरी पहली प्राथमिकता कोरोना कॉल में जो शिक्षण कार्य प्रभावित हुआ है, उसको सुदृढ़ बनाया जाएगा। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए शिक्षण कार्य को आगे बढ़ाते हुए, कोर्स पूरा किया जाएगा।विद्यालय की जो भी समस्या होगी उसको दूर करने का प्रयास करूंगा। आगे उन्होंने बताया कि- महाविद्यालय में जिन विषयों में पीजी की मान्यता नहीं है, उन विषयों में पीजी की मान्यता लेकर कक्षाएं संचालित की जाएगी। अगले सत्र 2021-22 से स्नातक और स्नातकोत्तर सभी विषयों में ऑनलाइन एडमिशन लिया जाएगा।वर्तमान लाइब्रेरी को डिजिटल लाइब्रेरी में बदलने की शुरुआत होगी। पुराने छात्रों को महाविद्यालय से जोड़ने के लिए एलुमनी एसोसिएशन बनायी जाएगी। इस ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में तैयारी के लिए फ्री कोचिंग का संचालन किया जाएगा। पढ़ाई के साथ-साथ रोजगार परक विषयों का भी संचालन किया जाएगा। कैंपस की साफ सफाई, स्वच्छता और अनुशासन पर पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
आपको बताते चलें कि श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी में कार्यरत पूर्व प्राचार्य डॉक्टर राम अवध सिंह यादव 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हो गए। तदुपरांत उनके सेवानिवृत्त होने के बाद डॉ कौशलेंद्र विक्रम मिश्र को प्राचार्य बनाया गया है। डॉ कौशलेंद्र विक्रम मिश्र अर्थशास्त्र के विभागाध्यक्ष भी हैं। प्राचार्य का कार्यभार संभालते ही बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। लोगों ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। इस दौरान के डॉ कैलाश नाथ गुप्त, डॉक्टर प्रेमचंद यादव, डॉक्टर अखिलेश चंद ,डा. हसीन खान, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सत्यम चौबे, छात्र नेता सनी सिंह, एस पी सिंह, अरुण यादव, डॉ दिनेश कुमार, डॉ शिव शंकर वर्मा, डा0 बालचंद,दीनानाथ मिश्र ,उपेंद्र राय, रत्नेश राय, शिव शंकर राय, नित्यानंद यादव, राजेंद्र यादव ,रविंदर यादव, उमाकांत मिश्र आदि लोगों ने नए प्राचार्य का माल्यार्पण कर स्वागत किया।


