Breaking News

श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी महाविद्यालय के शिक्षक संघ की नव कार्यकारिणी गठित।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी महाविद्यालय के शिक्षक संघ की एक आवश्यक बैठक कर डॉक्टर केवी मिश्र की अध्यक्षता में महाविद्यालय के शिक्षक संघ की नव कार्यकारिणी गठित की गई। 
जिसमें अध्यक्ष डॉ केएन गुप्ता, उपाध्यक्ष डॉ डीके दुबे, मंत्री डॉक्टर पीसी यादव, सहमंत्री डॉ शैलेश सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ शुभ्रा श्रीवास्तव को बनाया गया।
महाविद्यालय शिक्षक संघ का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद मौके पर मौजूद डॉ केएन गुप्ता ने कहा कि- महाविद्यालय के समन्वय के लिए नई कार्यकारिणी सतत प्रयासरत रहेगी, जिससे बच्चों का भविष्य और महाविद्यालय का भविष्य दोनों समन्यवत हो सकें।

और नया पुराने