Breaking News

नगर पंचायत जीयनपुर बाजार के मुख्य चौक के पास दुर्घटनाग्रस्त सीमेंट के पोल की जगह लोहे की पोल लगाने की मांग।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़। सगड़ी तहसील के नगर पंचायत जीयनपुर बाजार के मुख्य चौक से पश्चिम बिलरियागंज रोड के थाना मोड़ पर सीमेंट का बना विद्युत पोल दुर्घटना में टूट गया। जिसको नगर वासियों ने टूटे हुए सीमेंट के खंभे की जगह लोहे का खंभा लगाने की मांग करते हुए अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय को पत्रक सौंपा।
नगर वासियों का कहना था कि- सीमेंट के पोल की जगह लोहे की पोल लग जाने के बाद दुर्घटना की संभावना कम रहेगी और बिजली वितरण का कार्य बेहतर होगा। उन्होंने इस मामले को तत्काल संज्ञान में लेकर कार्यवाही करने की मांग की है।
इस दौरान मौके पर अश्वनी जायसवाल अफजल गुड्डू, अभिमन्यु रमाकांत मौर्य जयराम अंबरीश राकेश रमजान पवन वर्मा, हनीफ आदि लोग मौजूद रहे।

और नया पुराने