Breaking News

जीयनपुर: अज्ञात वाहन की टक्कर में बाइक सवार की मौत।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: जीयनपुर थाना क्षेत्र के आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर रात्रि 00:00 बजे अज्ञात वाहन से हुई टक्कर मे बाइक सवार युवक की मौत हो गई, पुलिस ने रात्रि में ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार सदरे आलम पुत्र एकलाख निवासी नूरुद्दीनपुर जीयनपुर से अपने घर नूरुद्दीनपुर वापस बाइक से जा रहा था कि रास्ते में अंजान शहीद बाजार में अज्ञात वाहन से जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। टक्कर मारने के उपरांत गाड़ी मौके से फरार हो चुकी थी। मृतक सदरे आलम चार भाइयों में सबसे छोटा था जो बेकरी की दुकान पर रहकर पढ़ाई के साथ घर की रोजी रोटी भी चलाता था।

और नया पुराने