Breaking News

कूड़ा निस्तारण प्लाण्ट (प्री-प्रोसेसिंग सिस्टम) का जिलाधिकारी द्वारा बटन दबाकर उद्घाटन।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 19 फरवरी-- नगर पालिका मुबारकपुर के मुहल्ला पुरा दुल्हन वार्ड नं0 24 में स्थापित डम्पिंग ग्राउण्ड पर पूजा कन्सोलेशन कम्पनी हरियाणा द्वारा लगाये गये कूड़ा निस्तारण प्लाण्ट (प्री-प्रोसेसिंग सिस्टम) का जिलाधिकारी राजेश कुमार द्वारा बटन दबाकर उद्घाटन किया गया। 
जिलाधिकारी ने बताया कि कूड़ा निस्तारण प्लाण्ट के माध्यम से मिश्रित कूड़ा प्रोसेसिंग के बाद खाद, बड़ी पन्नी, छोटी पन्नी एवं इनट वेस्ट के रूप में प्राप्त होगा। नगर पालिका खाद को किसानों को भी दे सकती है और इनट वेस्ट से गड्ढ़े भरने का कार्य करेगी, बड़ी पन्नी एवं छोटी पन्नी को प्लास्टिक के सामग्री बनाने में प्रयोग किया जा सकता है। 

पूजा कन्सोलेशन हरियाणा के प्रतिनिधि ने बताया कि लगभग 700 रू0 प्रति टन की दर से कूड़ा लिया जायेगा और उसका कूड़ा निस्तारण प्लाण्ट के माध्यम से प्रोसेस करने के बाद जो भी मैटेरियल प्राप्त होगा उसे नगर पालिका मुबारकपुर को दे दिया जायेगा। 

इस अवसर पर ज्वाइण्ट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर गौरव कुमार आईएएस, ईओ नगर पालिका मुबारकपुर राजपति वैध, ईओ सरायमीर रंग बहादुर सिंह, ईओ बिलरियागंज सुरेश कुमार, नगर पालिका अध्यक्ष मुबारकपुर के प्रतिनिधि हाजी अब्दुल मजीद अंसारी, पूजा कन्सोलेशन हरियाणा के प्रतिनिधि सुचित शुक्ला सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

और नया पुराने