आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 17 फरवरी-- त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन-2021 के आरक्षण प्रक्रिया को सकुशल सम्पन्न कराने व अन्तिम प्रकाशन के उपरान्त जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में एकत्रित आपत्तियों का निस्तारण के लिए समिति गठन करने का निर्देश दिया गया है। उक्त समिति में जिला मजिस्ट्रेट अध्यक्ष, मुख्य विकास अधिकारी सदस्य, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत सदस्य, जिला पंचायत राज अधिकारी सदस्य सचिव शामिल हैं।
जिलाधिकारी ने समिति के सदस्यों का निर्देशित किया है कि आरक्षण प्रक्रिया शासनादेश में निर्धारित समय-सारिणी के अनुरूप सकुशल सम्पन्न कराना सुनिश्चित करें।
