आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 17 फरवरी-- ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट/एसडीएम गौरव कुमार आईएएस के आदेशानुसार ब्लॉक जहानागंज के ग्राम लपसीपुर में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया।
उक्त चौपाल में महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में उपस्थित सभी महिला व बालिकाओं को जानकारी दी गई। इसी के साथ ही पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़कर उनको पंजिकृत किया गया।
इस अवसर पर महिला कल्याण विभाग से जिला समन्वयक अन्नू सिंह, वन स्टॉप सेंटर से स्टाफ नर्स पिंकी सिंह व यशवंत मौर्या ने उपस्थिति लोगों को मिशन शक्ति के तहत महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं यथा-कन्या सुमंगला योजना, विधवा पेंशन, कार्य स्थलों पर महिला का यौन उत्पीड़न से रोक थाम, महिलाओं के भू-अधिकार, रानी लक्ष्मीबाई समान कोष, पीसीपीएनडीटी अधिनियम 1994, बाल विवाह अधिनियम शिक्षा का अधिकार, लैंगिक अपराध, लैंगिक भेदभाव के बारे में लोगों को जागरूक किया।इसी क्रम मे महिला हेल्प लाइन नम्बर, कन्या सुमंगला योजना व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के बारे में जानकारी दिया और पम्पलेट पुस्तिका वितरण किया गया। साथ ही विभिन्न हेल्पलाइन नम्बर- डायल 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, डायल 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एम्बूलेंस सेवा के बारे में भी जानकारी दी गई।


