Breaking News

पेट्रोल डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने के लिए ज्ञापन।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

उपजिलाधिकारी सगड़ी को ज्ञापन सौपकर आम आदमी को राहत देने की जरूरत।

बढ़ती महंगाई को रोकने का सरकार करे प्रयत्न।

आजमगढ़: सगड़ी तहसील पर बुधवार को भारत रक्षा दल के तत्वाधान में प्रधानमंत्री भारत सरकार को द्वारा उप जिलाधिकारी मजिस्ट्रेट सगड़ी वागीश कुमार शुक्ला को पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों को जीएसटी के दायरे में लाने का अनुरोध करते हुए ज्ञापन सौंपा।और कहा कि महंगाई से राहत देने पर सरकार स्वयं विचार करें। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना ना करना पड़े ।
वही ज्ञापन सौंपते हुए भारत रक्षा दल नगर अध्यक्ष मदन शर्मा ने कहा कि जिस समय जीएसटी लागू किया गया सरकार ने कहा कि एक देश एक टैक्स के दायरे में सभी चीजें लाई जाएंगे पर वर्षों बीतने के बाद भी अभी तक सरकार ने पेट्रोल डीजल व पेट्रोलियम पदार्थों को जीएसटी के दायरे में नहीं लाई। जिससे पेट्रोल और डीजल व पेट्रोलियम के बेतहाशा बढ़ते दामों से आम आदमी त्रस्त है वही करोना काल में लोगों की कमर टूट गई और महंगाई की तुलना में उनकी आमदनी नहीं बढ़ी। जिस वजह से सामान महंगी वस्तुएं और दाम बढ़ते गए और आम आदमी के पास से यह चीजें दूर होती चली गई ।
ऊपर से लोकल क्षेत्रों में ऑटो चालकों द्वारा एव प्राइवेट सवारियों द्वारा 3 गुने दाम किराया के बढ़ा दिए हैं जिस वजह से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है 5 किलोमीटर तक की दूरी का भी किराया रुपये 15 कर दिया गया है जो डीजल पेट्रोल की तुलना में ही बढ़ता चला जा रहा है ।उसके बाद भी आए दिन लोगों से किराए को लेकर चिकचिक होती रहती है यही नहीं महंगाई इस तरह से बड़ी है कि लोगों के कमर टूट गई है सरकार को इन चीजों को पेट्रोलियम पदार्थों पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाना उचित होगा ।जिससे आम आदमी को काफी राहत मिलेगी उन्होंने गुहार लगाई कि प्राइवेट वाहनों पर अंकुश लगाए जाएं और बेतहाशा भाड़ा वसूली पर रोक लगाई जाए। इस दौरान हाजी अनवार अहमद दिनेश मणि तिवारी महेंद्र पाल सिंह कमलेश विवेक प्रजापति पुनवासी विश्वकर्मा प्रेम शंकर वीरेंद्र शर्मा प्रदीप चौरसिया धर्मदेव तिवारी छेदीलाल विश्वकर्मा सहित आदि लोग रहे।

और नया पुराने