Breaking News

आजमगढ़ के डॉक्टर अभिषेक दुबे बने मानवता की मिसाल, कम खर्च में बेहतर इलाज से जीत रहे भरोसा


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़। कहा जाता है कि डॉक्टर भगवान का दूसरा रूप होते हैं और इस कहावत को आजमगढ़ के डॉक्टर अभिषेक कुमार दुबे अपने काम से सच साबित कर रहे हैं। शहर के करतारपुर क्षेत्र के पास स्थित अपनी क्लीनिक में वे कम खर्च में बेहतर और भरोसेमंद इलाज उपलब्ध करा रहे हैं।


नाक, कान और गला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अभिषेक दुबे अब तक हजारों मरीजों का सफल इलाज और ऑपरेशन कर चुके हैं। उनकी पहचान अब सिर्फ आजमगढ़ तक सीमित नहीं रही, बल्कि मऊ, बलिया, गोरखपुर सहित कई अन्य जनपदों से मरीज इलाज के लिए उनके पास पहुंच रहे हैं।

आजमगढ़ जनपद के मूल निवासी डॉक्टर अभिषेक कुमार दुबे ने अपनी मेडिकल पढ़ाई गोरखपुर से पूरी की। इसके बाद उन्होंने लखनऊ में भी सेवाएं दीं और पर्याप्त अनुभव हासिल करने के बाद अपने गृह जनपद लौटकर करतारपुर के पास क्लीनिक की शुरुआत की। तब से वे लगातार मरीजों की सेवा में जुटे हुए हैं।

बातचीत के दौरान डॉक्टर दुबे ने बताया कि उनकी क्लीनिक में आयुष्मान भारत योजना की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा सर्जरी के लिए उनका कई अस्पतालों से अटैचमेंट भी है। उन्होंने कहा कि प्राइवेट अस्पतालों में महंगे इलाज से परेशान मरीज उनके यहां इसलिए आते हैं, क्योंकि यहां कम खर्च में बेहतर चिकित्सा सुविधा दी जाती है।

डॉक्टर दुबे का कहना है कि वे मरीजों का इलाज सेवा भाव और समर्पण के साथ करते हैं। कई बार ऐसे मरीज भी आते हैं, जिनके पास इलाज के लिए पैसे नहीं होते, ऐसे मरीजों का भी इलाज वे पूरी संवेदनशीलता के साथ करते हैं।

उन्होंने कहा कि मरीज डॉक्टर को भगवान मानता है और डॉक्टर का कर्तव्य है कि वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा से मरीज की सेवा करे। यही सोच उन्हें लगातार आगे बढ़ने और मानवता की सेवा के लिए प्रेरित करती है।

और नया पुराने