आजमगढ़। शहीद दिवस के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए और सत्य, अहिंसा व प्रेम के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने राष्ट्रपिता के योगदान को याद करते हुए कहा कि महात्मा गांधी के विचार आज भी समाज और देश के लिए मार्गदर्शक हैं। कांग्रेस शहर अध्यक्ष रियाजुल हसन ने कहा कि सत्य और अहिंसा की गांधीवादी विचारधारा वर्तमान समय में भी उतनी ही प्रासंगिक है, जितनी स्वतंत्रता संग्राम के दौर में थी।
इस मौके पर कांग्रेस ओबीसी जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश यादव ने कहा कि 30 जनवरी 1948 को महात्मा गांधी की हत्या के बाद से हर वर्ष यह दिन शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन देश के लिए बलिदान देने वाले सभी स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक याद किया जाता है।
कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।