आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़। सगड़ी तहसील क्षेत्र का बैरीडांड़ गांव एक बार फिर खेल आयोजन की मेजबानी के लिए तैयार है। 4 और 5 फरवरी 2026 (बुधवार व बृहस्पतिवार) को युवाओं को समर्पित वॉलीबॉल प्रतियोगिता एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।
इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में गांव स्तर से लेकर जिला और प्रदेश स्तर की टीमें हिस्सा लेंगी। आयोजन के दौरान खेल और समाज के क्षेत्र में योगदान देने वाले लोगों को “आजमगढ़ वॉलीबॉल रत्न”, “आजमगढ़ खेल रत्न”, “भगीरथ सम्मान”, “विशेष सहयोगी सम्मान” सहित अन्य सम्मानों से सम्मानित किया जाएगा।
प्रतियोगिता के संयोजक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि यह आयोजन जन सहयोग से संचालित है और हर वर्ष नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। बेहतर मेहमाननवाजी और अनुशासित आयोजन के कारण यह प्रतियोगिता हमेशा चर्चा में रहती है।