आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 17 फरवरी-- विकास खण्ड मुख्यालय मेंहनगर में जिलाधिकारी के निर्देशानुसार कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उक्त अवसर पर दिव्यांगजनों को कुल 41 ट्राईसाइकिल, 02 व्हील चेयर, 02 कान की मशीन, 10 बैसाखी आदि का वितरण ध्रुव सिंह अध्यक्ष भा0ज0पा0 आजमगढ़ एवं प्रमुख क्षेत्र पंचायत डा0 कैलाश यादव की उपस्थिति में किया गया।
इस अवसर पर बीजेपी जिलाध्यक्ष आजमगढ़ धु्रव सिंह ने कहा कि सरकार का यह प्रयास है कि कोई भी दिव्यांग विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से वंचित न रहें, इसके लिए गत वर्ष तथा वर्तमान वर्ष में दिव्यांग पेंशन एवं कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण योजनान्तर्गत समस्त विकास खण्डों में चिन्हांकन कैम्प आयोजित कर पात्र लाभार्थियों का चयन कर संतृप्त करने की कार्यवाही की गयी है। यदि कोई पात्र उपकरण योजना के अन्तर्गत वंचित रह गया हो तो वे अपना आवेदन पत्र भर कर विभाग को उपलब्ध करायें जिससे विभाग द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए उपकरण उपलब्ध कराया जा सके। दिव्यांगों को समाज की मुख्य धारा से जोड़नें एवं उनके विकास के लिए सरकार द्वारा सतत प्रयास किया जा रहा है।
प्रमुख क्षेत्र पंचायत द्वारा बताया गया कि दिव्यांगजन बहुत प्रतिभाशाली होते हैं। उनके अन्दर आत्म विश्वास की कोई कमी नहीं होती है। वे अपने निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर लेतें है। आज उन्हें जो उपकरण प्राप्त हुए हैं उससे उन्हें अपने सामान्य क्रियाकलाप करने में आसानी होगी और वे समाज की मुख्य धारा से जुड़ते हुए अपने कार्य सम्पादित कर सकेगें।
जे0पी0सिंह, उपनिदेशक दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, आजमगढ़ मण्डल आजमगढ़ द्वारा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गयी तथा बताया गया कि जनपद आजमगढ़ में गत वर्ष 5071 और वर्तमान वित्तीय वर्ष में 1939 नवीन दिव्यांग पेंशन स्वीकृत की गयी है। विगत तीन वर्षो के अन्तर्गत लगभग तीन हजार दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग उपकरण प्रदान किये गयें हैं। सरकार की यह मंशा है कि दिव्यांग भरण पोषण अनुदान/पेंशन तथा कृत्रिम अंग उपकरण योजना के अन्तर्गत कोई पात्र वंचित न रहें। यदि कोई दिव्यांगजन जिसकी दिव्यांगता 80 प्रतिशत हो तो मोर्टराइज्ड ट्राई साईकिल का आनलाईन आवेदन शीघ्र एक सप्ताह के अन्दर उपलब्ध करा दें, जिससे नियमानुसार कार्यवाही करते हुए पात्र लाभार्थियों को चयन कराकर विभाग से धनराशि की मांग करते हुए लाभान्वित कराया जा सके।
इस अवसर पर प्रभारी वी0डी0ओ अनिल कुमार, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के वरिष्ठ सहायक धर्मदेव भारती, दुर्गा सिंह, विरेन्द्र कुमार भाष्कर आदि उपस्थित रहे।


