Breaking News

शौचालय निर्माण के लिए दिया चेक,नही हुआ भुगतान।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

पीड़ित ने उपजिलाधिकारी सगड़ी से लगाई न्याय की गुहार।

खाता सीज होने के कारण नही भुगतान।

आजमगढ: सगड़ी तहसील पर चुनुगपार निवासी मोहम्मद सिद्दीकी ने उपजिलाधिकारी सगड़ी को प्रार्थना पत्र देकर प्रधान पर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है, कि उसके गांव के प्रधान और सेक्रेटरी ने उसे शौचालय निर्माण कराने के लिए एक फर्जी चेक दिया। जब उसने चेक को बैंक में जमा कराया तो बैंक द्वारा बताया गया कि यह चेक फर्जी है। इस पर भुगतान नहीं हो सकता। इसके बाद वह ग्राम प्रधान के पास गया और पैसा मांगने लगा ग्राम प्रधान ने कहा कि- उसको पैसा नगद दे देंगे लेकिन 3 महीने बीत जाने के बाद भी अभी तक शौचालय निर्माण हो जाने के बाद भी भुगतान नही दिया गया। 
जिसकी शिकायत उपजिलाधिकारी सगड़ी वागीश कुमार शुक्ला से की गई जिस पर उन्होंने श्वासन दिया जल्द ही मामले की जांच कर समस्या का निस्तारण कर दिया जाएगा।
वही इन आरोपों के संबंध में चुंनूगपार ग्राम पंचायत अधिकारी अमरजीत कुमार बताया कि- अनवरी सिद्धकी और जहांगीर को चेक 19 नवम्बर को दिया गया था जिसमे जहांगीर ने बैंक में लगाया भुगतान भी हो गया पर अनवरी ने जब जनवरी में चेक लगाया तो बाउंस इसलिए हो गया कि प्रधान का कार्यकाल समाप्त हो गया था।जिससे खाता सीज कर दिया गया।
अभी सरवर की वजह से वह कुछ टेक्निकल बैंक की समस्या आ रही है जल्द ही एडियो पंचायत और सेक्रेटरी का खाता अपडेट कर उसे दूसरा चेक जारी कर दिया जाएगा।
वही ग्राम प्रधान गुलाम रब्बानी रिजवी ने कहा कि: मैं इन्हें एडीओ पंचायत के यहां भेज रहा हूं पर यह वहां नहीं जा रही हैं जबकि अब मेरा खाता स्विस है तो मैं क्या कर सकता हूं।

और नया पुराने