आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 19 फरवरी-- उपायुक्त उद्योग प्रवीण कुमार मौर्य ने समस्त उद्यमियों को सूचित किया है कि भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा एमएसएमई सेक्टर के उद्यमियों को ऋण सुविधा उपलब्ध कराए जाने हेतु नवीन गाइडलाइन जारी की गयी है। इसके अन्तर्गत जनपद के ऐसे उद्यमी जिन्होंने दिनांक 01 जनवरी 2021 तक किसी प्रकार की ऋण सुविधा नही प्राप्त की हों, वे सीधे बैंक से सम्पर्क कर आवश्यकतानुसार ऋण सुविधा प्राप्त कर सकते हैं, जिससे कि बैंक के सीआरआर (कैश रिजर्व रेशियों) में वृद्धि सम्भव हो सकें।
