आज़मगढ़।
रिपोर्ट: विजय सिंह
नेशनल कवरेज : भारत निर्वाचन आयोग के प्रमुख सुनील अरोड़ा ने आज (26 फरवरी) पश्चिम बंगाल, केरल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है।
असम में तीन चरणों में होगा चुनाव, 27 मार्च से शुरू होगा मतदान, 2 मई को आएंगे नतीजे।
केरल में एक चरण में होगा विधानसभा चुनाव, 6 अप्रैल को होगा मतदान।
तमिलनाडु में एक चरण में चुनाव, 6 अप्रैल से शुरु होगा मतदान।
पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में होगा चुनाव, 27 मार्च से पहले चरण का मतदान शुरूं, 1 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान होगा। पश्चिम बंगाल में 6 अप्रैल को तीसरे चरण, 10 अप्रैल को चौथे चरण और 17 अप्रैल को पांचवें और 22 अप्रैल को छठे चरण का मतदान होगा। पश्चिम बंगाल में 26 अप्रैल को सातवें और 29 अप्रैल को आठवें चरण का मतदान होगा, जबकि मतगणना 2 मई को की जाएगी।
असम में 2016 विधानसभा चुनाव में 24,890 चुनाव केंद्र थे, 2021 में चुनाव केंद्रों की संख्या 33,530 होगी।
पश्चिम बंगाल सहित पांचों राज्यों में चुनाव के लिए होगी CRPF की तैनाती। पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए नियुक्त किए गए दो पुलिस ऑब्जर्वर- चुनाव आयोग तारीखों के ऐलान से पहले CEC बोले- त्योहार और परीक्षा के दिन मतदान नहीं होगा।
टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए जाएंगे। टोल फ्री हेल्पलाइन से मतदाता अपना नाम सूची में तलाश सकते हैं। मतदाता ऑनलाइन अपना वोटर कार्ड भी निकाल सकते हैं।