Breaking News

जीयनपुर: पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- जीयनपुर

आज़मगढ़: दिनांक 26.02.2021 को आवेदक थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र में विपक्षी द्वारा आवेदक की लड़की का हाथ पकड़ कर गाडी पर बैठाना, कपड़ा फाड़ देने, गाली गुप्ता देने, मारने पिटने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया था । प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 67/21 धारा 323/504/506/354ख IPC 7/8 पाक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया था ।
वांछित/वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाये गये अभियान के क्रम मे *पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह* द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम मे दिनांक 26.02.2021 को उ0नि0 दिनेश प्रसाद मय हमराह हे0का0 विक्रमा प्रसाद,हे0का0 अमरेश सेंगर के मुकदमा उपरोक्त मे अभियुक्त की तलाश मे घर पर दविश दी गयी। अभियुक्त प्रदीप घर पर मौजूद मिला जिसे कारण गिरफ्तारी बताकर समय करीब 22.15 बजे हिरासत पुलिस लिया गया । अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है। 
गिरफ्तार अभियुक्त

प्रदीप यादव पुत्र श्यामचरन उर्फ गुड्डू यादव निवासी इसरापार टेकुवा माधोपट्टी थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 67/21 धारा 323/504/506/354ख IPC 7/8 पाक्सो एक्ट थाना जीयनपुर आजमगढ़  

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

1. उ0नि0 दिनेश प्रसाद थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ 
2. हे0का0 विक्रमा प्रसाद थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
3. हे0का0 अमरेश सिंह थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़

और नया पुराने