Breaking News

महराजगंज: 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- महराजगंज

आज़मगढ़: महराजगंज थाना क्षेत्र के वादी ने थाने पर लिखित तहरीर दी की मेरी पुत्री नेहा (काल्पनिक नाम) कक्षा 10 की छात्रा है । इसकी उम्र लगभग 15 वर्ष है । दिनांक 28-02-2021 को मेरी पुत्री  घर पर थी , शायं को 6.00 बज रहे थे । गाँव का ही रहने वाला सोयब अख्तर उर्फ भोतू पुत्र अनवर घर पर आया और उसको बहला – फुसलाकर भगा ले गया । कुछ समय बीतने के बाद घऱ वालों के खोजने पर लड़की न मिलने पर उसके घर पर जाकर पूछताछ करने पर उसकी माता सहाना पत्नी अनवर व बहन सबनम पुत्री अनवर , व उसके चाचा की लड़की सुमनी पुत्री बेचन ये लोग बताने के बजाय भद्दी -2 गालियाँ देने लगे और धमकाने लगे । वादी के तहरीर के आधार पर थाना स्थनीय पर मु0अ0सं0 67/2021 धारा 363 ,366 IPC पंजीकृत किया गया। 
वांछित/वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाये गये अभियान के क्रम मे पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल नेतृत्व मे प्रभारी निरीक्षक गजानन्द चौबे के नेतृत्व में आज दिनांक 05.03.21 को उ0नि0 मय हमराही कर्मचारी के साथ थाना से रवाना होकर तलाश वांछित/वारंटी तथा देखभाल क्षेत्र , चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन , जाँच प्रा0 पत्र , पेंडिंग विवेचना मु0अ0सं0 67/21 धारा 363, 366  IPC में मामूर थे कि मुखबिर खास मिला बताया कि मुकदमा मु0अ0सं0 67/2021 धारा 363 ,366 IPC से संबंधित आरोपी सोयब अख्तर उर्फ भोतू पुत्र अनवर सा0 पैकौली थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ , शिवशंकरी तिराहा पर मौजूद है, कहीं जाने की फिराक मे हैं उ0नि0 मय हमराही कर्मचारी व मुखबिर खास के साथ बउम्मीद गिरफ्तारी छिपते छिपाते शिवशंकरी तिराहा के पास आये जहाँ पर एक व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया । मुखबिर खास इशारा करके हट बढ़ गया पुलिस टीम द्वारा खड़े व्यक्ति को एकबारगी घेर कर पकड़ लिया गया। । पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम सोयब अख्तर उर्फ भोतू पुत्र अनवर सा0 पैकौली थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 19 वर्ष बताते हुए माफी मांगने लगा, पकड़ा गया व्यक्ति मुकदमा उक्त का नामित एवं धारा 363 ,366 IPC  का वांछित अभियुक्त है । कारण गिरफ्तारी से अवगत कराकर समय करीब 09.30 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया । अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 67/2021 धारा 363 ,366IPC । 

आपराधिक इतिहास

1. मु0अ0सं0 67/2021 धारा 363 ,366IPC
2. मु0अ0सं0-239/2018 धारा 354, 323,  504 , 376IPC व 3/4पाक्सो एक्ट थाना महाराजगंज आजमगढ़

गिरफ्तार अभियुक्त

सोयब अख्तर उर्फ भोतू पुत्र अनवर सा0 पैकौली थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

SHO गजानन्द चौबे के नेतृत्व में SI हौसिला प्रसाद सिंह मय हमराही कर्मचारी हे0का0 रमेश कुमार


और नया पुराने