आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़: जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के फरीदपुर निवासी लौटू चौहान पुत्र सुखारी चौहान उम्र 45 साल जो कि वर्तमान में प्रधान पति हैं और अजमतगढ़ ब्लॉक से काम निपटाने के बाद लगभग 1:30 बजे बाइक से आजमगढ़ किसी काम से जा रहे हैं कि बगही डाढ थाना मुबारकपुर गांव के समीप आजमगढ़ गोरखपुर मार्ग पर आजमगढ़ की तरफ से आ रही टैंकर ने धक्का मार दिया जिससे वह गिरे और चक्के के नीचे चले गए जिससे उनकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई ।सूचना पाकर मौके पर पहुंची बनकट पुलिस चौकी के सिपाहीयो ने उन्हें पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर हॉस्पिटल भेज दिया। जहां पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
वही घर से सुबह 10:00 बजे अजमतगढ ब्लॉक पर किसी काम से गए हुए थे काम निपटा कर आजमगढ़ के लिए बाइक से रवाना हुए कि अचानक उनके घर पर मौत की सूचना पाकर कोहराम मच गया। वह अपने माता पिता के इकलौती संतान थे पत्नी पार्वती देवी वर्तमान प्रधान है मृतक के माता का नाम शांति देवी है व दो पुत्र आशीष चौहान व फागू चौहान हैं सूचना पाकर सभी लोग आजमगढ़ के लिए पहुंच गए जहां पर सभी का रो-रोकर बुरा हाल था वही प्रधान संघ को इनके मरने की सूचना पर प्रधान संगठन के रामजीत यादव रमेश निषाद सरवन सिंह आदि लोग मौके पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।