आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना मुबारकपुर
आज़मगढ़: आज दिनांक 05.03.2021 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अवैध मद्य निष्कर्षण व मद्य तस्करी के विरुद्ध चलाये गये आबकारी टीम के साथ संयुक्त अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक मय हमराही टीम तथा आबकारी विभाग आजमगढ की टीम द्वारा ग्राम केरमा से मुखिबर खास की सूचना पर 1. ज्ञान चन्द्र यादव पुत्र रामकरन यादव निवासी केरमा थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ 2. निर्मला यादव पत्नी चन्द्रगुप्ता यादव निवासी केरमा थाना मुबारकपुर आजमगढ को मौके से समय करीब 11.00 बजे गिरफ्तार किया गया तथा कब्जे से 150 ली0 स्प्रीट व180 पाउच अवैध अपमिश्रित शराब मय मोटरसाइकिल न. UP 50 AR 9015 स्पेलन्डर प्लस बरामद किया गया तथा मौके से दो नफर अभियुक्त फरार हो गये। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 46/21 धारा- 272,273 भादवि व 60 क आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
पूछताछ का विवरण– अभियुक्त व अभियुक्ता से क्रमशः पूछताछ से बता रहे है कि हम लोग अवैध शराब का अपनी जीविकोपार्जन करने के लिये करते है।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0- 46/21 धारा- 272,273 भादवि व 60 क आबकारी अधिनियम थाना मुबारकपुर ,आजमगढ़
बरामदगी
150 ली0 स्प्रीट व180 पाउच अवैध अपमिश्रित शराब मय मोटरसाइकिल न. UP 50 AR 9015
गिरफ्तार अभियुक्त व अभियुक्ता का नाम पता
1. ज्ञान चन्द्र यादव पुत्र रामकरन यादव निवासी केरमा थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ
2. निर्मला यादव पत्नी चन्द्रगुप्त यादव निवासी केरमा थाना मुबारकपुर आजमगढ
फरार अभियुक्तगण
1. रवि यादव पुत्र स्व.रामनाथ निवासी अन्नूपार पडेरुआ थाना मोहम्मदाबाद जनपद मऊ
2. चन्द्रगुप्त यादव उर्फ रणधीर यादव पुत्र रामकरन यादव निवासी केरमा थाना मुबारकपुर आजमगढ
गिरफ्तारी करने वाली टीम
SHO अखिलेश कुमार मिश्र मुबारकपुर
उ.नि. कमल नयन दूबेमुबारकपुर
आबकारी निरीक्षक विजय कुमार
आबकारी निरीक्षक मनोज कुमार यादव
हे.का. उपेन्द्र यादव मुबारकपुर
का0 प्रमोद यादव मुबारकपुर
म.का. काजल सिंह मुबारकपुर
का. विपिन यादव मुबारकपुर
का. अभय यादव मुबारकपुर
का. अशफाक अन्सारी मुबारकपुर
हे.का. रत्नेश त्रिपाठी आबकारी टीम
हे.का. पप्पू सिंह आबकारी टीम
का. सुधाकर सिंह आबकारी टीम