Breaking News

श्री गांधी पीजी कॉलेज में रोवर्स रेंजर्स क्विज प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़: सगड़ी तहसील के श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी में आज मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय में रोवर रेंजर प्रतियोगिता आयोजित की गई।

जिसमें क्विज प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जिसका शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य डॉ० कौशलेंद्र विक्रम मिश्र ने किया, वही इसमें प्रथम स्थान पाने वाले बच्चों को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया।

 यह कार्यक्रम छात्राओं में मानसिक रूप से सशक्त बनाने एवं आगे बढ़ने के उद्देश्य से सरकार द्वारा चलाया जा रहा है । 
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ कौशलेंद्र विक्रम मिश्र ,पूर्व प्राचार्य डॉ रामअवध सिंह यादव, प्रभारी डॉ० प्रदीप राय महाविद्यालय के  प्राक्टर डा  प्रेमचंद यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

और नया पुराने