आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 05 मार्च-- सम्भागीय परिवहन अधिकारी रामवृक्ष सोनकर ने अवगत कराया है कि परमिट सम्बन्धी लम्बित आवेदन पत्रों की सूचना का परीक्षण किया गया था, परीक्षणोपरान्त पोर्टल पर प्रकरण वाहन का कर जमा न होने, चालान लम्बित होने, फिटनेस समाप्त, बीमा समाप्त, कम्पोजिट फीस जमा न होने, भार क्षमता में वृद्धि होने के कारण, चालक का चरित्र प्रमाण-पत्र न होने के कारण, आवेदन परमिट शर्तो के अनुरूप न होने के कारण तथा संभागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक में पारित निर्णय के अधीन लम्बित होने के कारण से लम्बित पाये गये।
उन्होने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि परमिट हेतु आवेदन करते समय उक्त बिन्दुओं पर अपनी पत्रावली पूर्ण कर ही आवेदन करें। अन्यथा उनके आवेदन पर कोई विचार नहीं किया जायेगा।
