Breaking News

देवगावँ: 02 किलो 100 ग्राम अवैध गाजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना देवगांव

आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन गिरफ्तारी वाछिंत अभियुक्त के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी लालगंज के कुशल नेतृत्व मे दिनाँक 05.03.2021 को उ0नि0 अभिषेक सिंह मय हमराहियान के क्षेत्र में मौजूद थे कि मुखबीर से सूचना पर प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति बुढउ बाबा मन्दिर के पास चाय पान की दुकान के सामने अपने हाथ मे गांजा से भरा झोला लेकर खडा है और अपने ग्राहक का इंतजार कर रहा है । इस सूचना पर तत्काल उ0नि0 मय हमराह के बुढउ बाबा मन्दिर पर पहुचे तो एक व्यक्ति पुलिस टीम को देखते ही मन्दिर के पीछे जंगल की तरफ भागने लगा कि हमराही कर्म0गण की मदद से बुढउ बाबा मन्दिर के पीछे जाते-जाते करीब 20 से 25 कदम की दूरी पर समय करीब 15.00 बजे पकड़ लिया गया। जामा तलाशी से अभियुक्त के हाथ में लिये झोले में 02 किलो 100 ग्राम नजायज गाजा बरामद हुआ । जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु.अ.स. 38/2021 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट बनाम छोटेलाल चौरसिया पुत्र स्व0 पन्ना लाल चौरसिया नि0 नन्दापुर थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़ पंजीकृत कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त

छोटेलाल चौरसिया पुत्र स्व0 पन्ना लाल चौरसिया नि0 नन्दापुर थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़

बरामदगी

02 किलो 100 ग्राम अवैध गाजा 

गिरफ्तार करने वाली टीम

1. उ0नि0 अभिषेक सिंह थाना देवगाँव आजमगढ
2. का0पंकज सिंह थाना देवगाँव आजमगढ
3. का0 पवन सिंह थाना देवगाँव आजमगढ

और नया पुराने