आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- रानी की सराय
आजमगढ़: दिनाकं 06.03.2021 को उ0नि0 अनुपम जायसवाल द्वारा अभियुक्त निरकेश यादव पुत्र स्व0 रामचन्दर यादव निवासी ग्राम कोटवां थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ द्वारा नाजायज गांजा तस्करी हेतु ऊँचीगोदाम थाना रानी की सराय की ओर से जा रहा थे कि मुखबिर की सूचना पर मय हमराह पुलिस बल के सेमरहा अण्डरपास के पास से अभियुक्त को मय नाजायज गाँजा 05 किलो 700 ग्राम मय मोटर साइकिल के गिरफ्तार कर नियमानुसार थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 18/2021 धारा 8/20 एनडीपीएस पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 श्री अरविन्द कुमार यादव द्वारा सम्पादित की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान वांछित/वारण्टी/अवैध गांजा/गौ तस्करी से सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी, संदिग्ध व्यक्तियों के चेकिंग के तहत प्रभारी निरीक्षक रानी की सराय श्री दिलीप कुमार सिंह के निर्देशन में आज दिनांक- 06.03.2021 को उ0नि0 श्री अनुपम जायसवाल मय व0उ0नि0 उदयराज यादव मय हमराही पुलिस फोर्स के साथ मे अपराध एवं अपराधियों के बारे में बातचीत कर रहें थे कि मुखबीर पर थाना क्षेत्र के अण्डर पास सेमरहा से अवैध गांजा की तस्करी करते हुए अभियुक्त निरकेश उर्फ मीरकेश यादव पुत्र रामचन्द्र यादव निवासी ग्राम कोटवां थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ को नाजायज गाँव 05 किलो 700 ग्राम के साथ मय मोटर साइकिल के गिरफ्तार कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ का विवरण-अभियुक्त के द्वारा पूछताछ पर जुर्म को स्वीकार करते हुए बताया कि साहब मै गांजा का खरीद व बिक्री करता हूँ। इसमे मे थाना पवई से वर्ष 2017 मे व थाना सिधारी से वर्ष 2019 मे थाना रानी की सराय से वर्ष 2016 मे पूर्व मे मै इसी एनडीपीएस एक्ट मे पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल जा चुका हूं। साहब गलती हो गयी है माफ कर दिया जाय।
पंजीकृत अभियोग-
1- मु0अ0स0 0018/2021 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना रानी की सराय आजमगढ
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0स0 24/2016 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट थाना रानी की सराय आजमगढ
2. मु0अ0स0 200/2017 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना पवई आजमगढ
3. मु0अ0स0 0118/2019 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना सिधारी आजमगढ
4. मु0अ0स0 18/2021 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना रानी की सराय आजमगढ
गिरफ्तार अभियुक्त
1. निरकेश उर्फ मीरकेश यादव पुत्र रामचन्द्र यादव निवासी ग्राम कोटवा थाना रानी की सराय आजमगढ
बरामदगी
1- नाजायज गांजा 5 किलो 700 ग्राम व एक अदद मोटर साइकिल स्पेलेन्डर UP50BM1999
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1- उ0नि0 श्री अनुपम जायसवाल, व0उ0नि0 श्री उदयराज यादव, हमराही का0 राकेश कुमार व का0 शिवकुमार चौधरी