आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 25 मार्च-- जिलाधिकारी के निर्देश पर आगामी होली पर्व व कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य विभाग की टीम द्वारा आज अभियान चलाकर कप्तानगंज से खाद्य तेल (प्रधान ब्राण्ड), खुले सरसों के तेल का भी एक नमूना लेते हुए संदिग्ध मिलावटी 4500 रू0 का 30 लीटर सरसों का तेल सीज किया गया। इसी के साथ ही साथ आहोपट्टी से रिफाइण्ड तेल (चन्द्रमा ब्राण्ड) एवं आहोपट्टी से छेने की मिठाई सहित कुल 04 नमूने संग्रहित कर जॉच हेतु जन विश्लेषक प्रयोगशाला प्रेषित किया गया। जिसकी जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के सुसंगत प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जायेगी।
अभिहीत अधिकारी, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, डॉ0 दीनानाथ यादव ने बताया कि होली पर्व के दृष्टिगत विशेष अभियान चलाकर खाद्य विभाग द्वारा अब तक कुल 86 नमूने जॉच हेतु संग्रहित किये जा चुके हैं। इसी तरह की कार्यवाही आगे भी नियमित जारी रहेगी।