Breaking News

आजमगढ़ में स्थापित कोविड-19 इन्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर में कोविड-19 की समीक्षा बैठक सम्पन्न।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 24 मार्च-- जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में जीजीआईसी आजमगढ़ में स्थापित कोविड-19 इन्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर में कोविड-19 की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि जो भी लोग गैर प्रातों से बस एवं ट्रेनों के माध्यम से आ रहे हैं, उनकी सूची कन्ट्रोल रूम में उपलब्ध करायें, जिससे कि कन्ट्रोल रूम के माध्यम से संबंधित थाने को सूचित किया जा सके और उन व्यक्तियों को 07 दिन तक होम क्वारंटाइन में रहने हेतु निर्देश दिया जा सके।
जिलाधिकारी ने सीएमओ को निर्देश दिये कि कोविड-19 की जॉच हेतु सैम्पलिंग तेजी से कराना सुनिश्चित करें। 
जिलाधिकारी ने आम जनमानस से अपील किया कि जब भी घर से बाहर निकलें, मास्क लगाकर निकलें और सेनिटाइजर अपने साथ में अवश्य रखें।
जिलाधिकारी ने बताया कि कोविड कन्ट्रोल रूम में टोल फ्री नम्बर- 18008896734 स्थापित किया गया है, इस नम्बर पर कोई भी व्यक्ति सम्पर्क कर गैर प्रांतों से आने वाले व्यक्तियों की सूचना दे सकता है। इसी के साथ ही लैण्ड लाइन नम्बर- 05462 356039, 356040, 356041, 356044 पर भी सम्पर्क कर सूचना दे सकता है। 
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला, मुख्य राजस्व अधिकारी हरी शंकर, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र सिंह, एसपी ट्रैफिक सुधीर जायसवाल, सीएमओ डॉ0 एके मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

और नया पुराने