Breaking News

वित्तीय वर्ष 2020-21 में माह फरवरी 2021 तक का वेतन समस्त राज्य कर्मचारियों को तत्काल भुगतान करना सुनिश्चित करें।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 22 मार्च-- शासन के सख्त निर्देश के क्रम में वित्तीय वर्ष 2020-21 में माह फरवरी 2021 तक का वेतन समस्त राज्य कर्मचारियों को तत्काल भुगतान करना सुनिश्चित करें तथा इस आशय का प्रमाण पत्र दिनांक 23 मार्च 2021 तक मुख्य कोषाधिकारी को उपलब्ध करायें, कि मैने अपने आहरण वितरण अधिकारी के दायित्व में आने वाले समस्त कर्मचारियों का नियमानुसार देय भुगतान कर दिया है, कोई भुगतान लम्बित नही है। यदि किसी कर्मचारी का देय भुगतान लम्बित है तो उसके सम्बन्ध में कारण सहित पत्र में उल्लेख करते हुए आवश्यक रूप से कोषागार में उपलब्ध करायें।

और नया पुराने