Breaking News

सदस्य जिला पंचायत के जो नामांकन पत्रों की बिक्री 30 मार्च तक हुई है, ऐसे प्रत्याशीयों के लिए महत्वपूर्ण खबर।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 31 मार्च-- अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, एके सिंह ने बताया है कि त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 में सदस्य जिला पंचायत के जो नामांकन पत्रों की बिक्री दिनांक 30 मार्च 2021 तक कार्यालय जिला पंचायत, आजमगढ़ से की गयी है, उन नामांकन पत्रों के साथ प्रपत्र-5, अनुलग्नक-01 एवं ट्रेजरी चालान कतिपय कारणों से प्राप्त नही कराया जा सका है, जिससे नामांकन पत्र अधूरे हैं। ऐसे प्रत्याशी नामांकन पत्रों की बिक्री वाले काउन्टर से उक्त संलग्नक (प्रपत्र) प्राप्त कर लें।

और नया पुराने