आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना मुबारकपुर
आज़मगढ़: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अबैध शऱाब की बरामदगी व वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी विषयक अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल निर्देशन में दिनांक 20.03.2021 को प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर अखिलेश कुमार मिश्र के निकट पर्यवेक्षण मे उ0नि0 मधुसूदन चौरसिया मय हमराह द्वारा मुखबीर के सूचना के अधार पर अभियुक्त बृजेश चौबे पुत्र हरि चौबे निवासी बिजरवां थाना मुबारकपुर आजमगढ़ को ग्राम बिजरवाँ प्राथमिक स्कूल के पास गेहू के खेत से समय 16.50 बजे गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त से पास से एक काले रंग की जरिकेन मे 50 लीटर अपमिश्रित नाजायज देशी शराब बरामद किया गया । जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-58/2021 धारा 272,273 भादवि व 60 (1) आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त
बृजेश चौबे पुत्र हरि चौबे निवासी बिजरवां थाना मुबारकपुर आजमगढ़
बरामदगी
एक काले रंग की जरिकेन मे 50 लीटर अपमिश्रित नाजायज देशी शराब
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0-58/2021 धारा- 272,273 भादवि व 60 (1) आबकारी अधिनियम थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ ।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
1. उ0नि0 मधुसूदन चौरसिया चौकी प्रभारी बनकट थाना मुबारकपुर,जनपद आजमगढ़ ।
2. का0 आत्मानन्द शाक्य थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ ।
3. हे0 का0 शैलेन्द्र यादव थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ ।
4. का0 फूलचन्द थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
