Breaking News

आगामी पंचायत चुनाव व त्योहारों को लेकर पुलिस प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़। बिलरियागंज थाना क्षेत्रों में आगामी पंचायत चुनाव व त्योहारों को लेकर पुलिस प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च । आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज थाना क्षेत्रों में आज शुक्रवार को आगामी पंचायत चुनाव व त्योहारों को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च किया गया। 
फ्लैग मार्च के दौरान सीओ सगड़ी , थानाध्यक्ष बिलरियागंज धर्मेन्द्र कुमार सिंह , उपनिरीक्षक बिलरियागंज ओमप्रकाश यादव प्रथम व कांस्टेबल के साथ पीएसी के जवान शामिल रहे । फ्लैग मार्च बिलरियागंज नया चौक , पुराना चौक , खास बाजार , कासिमगंज , सहाबुद्दीनपुर जैगहा ,नसीरपुर , विन्दवल , गोरिया , सियरहा , पटवध सरैया सहित अन्य थाना क्षेत्रों में किया गया और शांति शौहार्द बनाये रखने हेतू लोगो से अपील की गई और लोगो को सुरक्षा का एहसास दिलाया गया।

और नया पुराने