Breaking News

जनता ने मौका दिया तो क्षेत्र के विकास के साथ गरीबों शोषितों की आवाज उठाता रहूंगा:- विजय प्रताप यादव पत्रकार

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़: मैंने अपनी निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से हमेशा गरीबों पीड़ितों और शोषितों की आवाज शासन प्रशासन तक पहुंचाता रहा हूं। और उनके हक की लड़ाई हमेशा लड़ता रहा हूं। आराजी देवारा करखिया जिला पंचायत क्षेत्र देवरांचल का काफी पिछड़ा हुआ क्षेत्र है, जितने भी जनप्रतिनिधि चुने गए किसी ने क्षेत्र के विकास की तरफ ध्यान नहीं दिया।
जिससे यहां की जनता को समुचित सरकार की योजनाओं का लाभ नही मिल पाया है, इसलिए हमने यह निर्णय लिया कि मैं अपनी पत्नी को इस क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ाकर यहां का विकास करूंगा। जनता ने मौका दिया इस क्षेत्र का विकास कर यहां की तस्वीर बदलते का काम करूंगा। उक्त बातें विजय प्रताप यादव ने जनसंपर्क करते हुए कही।
आपको बतादे कि- विजयप्रताप यादव पेशे से पत्रकार हैं इनकी पत्नी इंदु यादव आज़मगढ़ जनपद के सगड़ी विधानसभा क्षेत्र हरैया ब्लाक के आराजी देवारा करखिया जिला पंचायत क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी से चुनाव लड़ रही हैं।

और नया पुराने