आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 22 मार्च-- जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पं0) राजेश कुमार ने बताया है कि त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 को शान्ति एवं निर्विघ्न रूप से सम्पन्न कराये जाने हेतु अधिकारियों को प्रभारी अधिकारी/सहायक प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति की गयी है, जिसमें आंशिक संशोधन करते हुए वेद प्रकाश वर्मा संयुक्त निदेशक अभियोजन को प्रभारी अधिकारी विधि व्यवस्था तथा रामकुबेर ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी को सहायक प्रभारी अधिकारी विधि व्यवस्था नियुक्त किया गया है। तथा आदेशित किया गया है कि वे सौंपे गये दायित्वों का समय से निर्वहन करें।
