Breaking News

बिलरियागंज: पोखरे की खुदाई को लेकर फायरिंग, पांच घायल, पुलिस ने पांच को किया गिरफ्तार असलहा बरामद।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: बिलरियागंज थाना अंतर्गत पटवध सुधाकर गांव में सोमवार को सुबह पोखरी की खुदाई के दौरान गहराई को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। विवाद में फायरिंग के दौरान आधा दर्जन लोग घायल हो गये। ग्रामीणों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बिलरियागंज ब्लॉक के पटवध सुधाकर गांव में प्रधान फिरदोस और शिक्षामित्र द्वारा पोखरी की खुदाई का कार्य 3 दिनों से कराया जा रहा था। सोमवार को चौथे दिन आखरी दिन का कार्य था। सोमवार की सुबह अतुल राय द्वारा पोखरी की खुदाई का कार्य चल रहा था। तभी गांव के ही केदार राय, अर्पित राय, दीपांश राय व आयुष राय आदि ने आकर कहां की पोखरी को और गहरा ना करो, हमारा चक है, जिससे हमारा नुकसान हो जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि अतुल पक्ष के लोग कार्य को रोकना चाहा। इसी बात को लेकर उनमें विवाद हो गया।इस बीच अतुल के भी परिवार वाले आ गए। दोनों पक्षों में ईट ईंट, लाठी-डंडे चलने लगे। तभी एक पक्ष के लोगों ने तमंचा से फायर कर दिया। गोली लगने से दूसरे पक्ष के रवींद्रनाथ राय (62) पुत्र स्वर्गीय राम पलट, राजेंद्र राय (67) पुत्र स्वर्गीय सीताराम, खुशी (14) पुत्री प्रवीन राय , वैभव (13) पुत्र बृजेश, सुमित्रा (61) पत्नी रविंद्र नाथ घायल हो गए। जहां इलाज चल रहा है। सूचना पाकर मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गये और मोर्चा संभाले रहे।
पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए मीडिया को बताया की इस विवाद में फायरिंग के दौरान 5 लोगों घायल हो गए जिनका इलाज चल रहा है। जो अभी खतरे से बाहर है । साथ ही 5 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है और असलहा भी बरामद कर लिया गया है।

और नया पुराने