Breaking News

समस्त थानों के बाल कल्याण अधिकारीयों की समीक्षा व समन्वय बैठक आयोजित।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: आज दिनांक 23.03.2021 को समय 12.00 बजे पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह के निर्देशन पर अपर पुलिस अधीक्षक यातायात सुधीर जायसवाल नोडल अधिकारी A.H.T.U/S.J.P.U की अध्यक्षता में पुलिस लाईन स्थित सभागार में जनपद में समस्त थानों के बाल कल्याण अधिकारीयों की समीक्षा व समन्वय बैठक आयोजित की गयी जिसमें शासन के विभागों से C.W.C एवं जनपद के अधिकारी कर्मचारीगण द्वारा प्रतिभाग किया गया तथा एन0जी0ओ0 रोजा चाइल्ड हेल्प लाइन (1098) अभया महिला सेवा संस्थान/ वन स्टाफ सेन्टर (181) व श्रीरामानन्द सरस्वती पुस्ताकालय जोकहरा के संचालनकर्ताओं/सदस्यों ने भी हिस्सा लिया।
उक्त के बैठक में नबालिक बच्चे तथा बच्चियों के साथ होने वाले अपराध पर विस्तृत चर्चा की गयी। जिसमें गुमशुदा/भिक्षावृत्ति /पाक्सो एक्ट/ तस्करी/
बाल अपराधी/ बालश्रम/ गुमशुदा बच्चों के बरामदगी हेतु बालकल्याण अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया जिससे जनपद में हो रहे बाल अपराध पर नियंत्रण हो सके।

और नया पुराने