आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-अतरौलिया
आज़मगढ़: दिनांक 24/02/2021 को थाना क्षेत्र अतरौलिया निवासी ने थाना स्थानीय पर शिकायत दर्ज करायी कि दिनांक 23.02.2021 को मेरी नाबालिक लड़की को अभिषेक निषाद पुत्र राजेन्द्र निषाद तथा मंगल निषाद पुत्र काली चरन निषाद निवासीगण बिरूआपार थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ के सहयोग से हिरा निषाद पुत्र काली चरन निषाद निवासी बिरूआपार थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ ने बहला-फुसलाकर कही भगा ले गया है । इस सूचना पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 36/21 धारा 363/ 366 भादवि बनाम 1. हिरा निषाद पुत्र काली चरन निषाद 2. मंगल निषाद पुत्र काली चरन निषाद 3. अभिषेक निषाद पुत्र राजेंदर निषाद निवासीगण बिरूआपुर थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ के पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रारम्भ की गयी । जिसके क्रम मे दिनांक 01.03.2021 को लड़की को पुलिस द्वारा बरामद किया गया ।विवेचनात्मक कार्यवाही एवं लड़की के बयान के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 366 भादवि का लोप कर धारा 366A,368,376 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गयी ।
पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित,ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी विषयक अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सिद्धार्थ व क्षेत्राधिकारी बुढ़नपुर के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 04/03/2021 उ0नि0 श्री सुल्तान सिंह मय हमराह का0 राजकुमार गुप्ता द्वारा वांछित /वारंटी अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में मौजूद थे कि जरिये मुखबिर सूचना मिली कि मु0अ0सं0-36/21 धारा 363/366A/368 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट थाना अतरौलिया आजमगढ़ से सम्बंधित अपचारी किशोर गदनपुर बाईपास के पास खड़ा है जो कही भागने की फिराक में है | मुखबिर की सूचना पर उ0नि0 श्री सुल्तान सिंह मय हमराह के गदनपुर बाईपास के पास पहुचकर उक्त लड़के को समय 7.30 बजे गिरफ्तार किया गया । नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम हीरा निषाद पुत्र कालीचरन निषाद उम्र 14 वर्ष लगभग निवासी लोहिया नगर कस्बा अतरौलिया थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ बताया । जिसको कारण गिरफ्तारी बताकर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ.सं0 36/21 धारा 363/366A/368/376IPC व 3/4 पाक्सो एक्ट थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ ।
गिरफ्तार अपचारी किशोर
अपचारी किशोर हीरा निषाद पुत्र कालीचरन निषाद निवासी लोहिया नगर कस्बा अतरौलिया थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 सुल्तान सिंह मय हमराह का0 राज कुमार गुप्ता थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ ।