Breaking News

कृषकों को अपना गेहूॅ विक्रय कराने हेतु आनलाइन पंजीकरण/पूर्व पंजीकरण का नवीनीकरण कराया जाना अनिवार्य है।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 04 मार्च -- जिलाधिकारी ने बताया कि गत वर्ष की भाॅति इस वर्ष रबी विपणन वर्ष 2021-22 में कृषकों को अपना गेहूॅ विक्रय कराने हेतु आनलाइन पंजीकरण/पूर्व पंजीकरण का नवीनीकरण कराया जाना अनिवार्य है। 
उन्होने जनपद आजमगढ़ के समस्त कृषक बन्धुओं से अनुरोध किया है कि अपना गेहूॅ विक्रय करने हेतु खाद्य विभाग के पोर्टल fcs.up.gov.in  पर किसी भी जन सुविधा केन्द्र/साइबर कैफे से अपना पंजीकरण/पूर्व पंजीकरण हेतु फोटोग्राफ, आधार कार्ड/पहचान-पत्र, भू-लेख या खतौनी एवं बैंक पासबुक की छायाप्रति अवश्य ले जाए।

और नया पुराने